tag:blogger.com,1999:blog-22401693740949119742024-02-07T14:58:40.916-08:00Dr. Anita Soni - Kaviyatri, ShayaraAnita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.comBlogger93125tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-45519394127197277012020-01-20T07:54:00.000-08:002020-01-20T07:54:04.522-08:00ग़ज़ल

धूप ही धूप है इसमें साए नहीं

इश्क़ की राह पर कोई जाए नहीं

दाग़ दिल के किसी को दिखाए नहीं

इन चराग़ों को हमने जलाए नहीं

ज़ब्त करते रहे उम्र भर रंजो ग़म

ज़िन्दगी हमने आंसू बहाए नहीं

कौनसा दिन था वो कौनसी रात थी

याद करके उसे मुस्कुराए नहीं

घर से निकले हैं क्या आंसुओं कि तरह

लौट कर सोनी अब तक वो आए नहीं

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-58961060302881505332020-01-11T02:17:00.000-08:002020-01-11T02:17:15.024-08:00ग़ज़ल

कह रहे हैं अंधेरे के मारे सभी

आसमां नोच लें तेरे तारे सभी

हम सफीने की मानिंद डूबा किए

देखते ही रहे वो किनारे सभी

बाम पर वो नहीं है तो ए आसमां

खल रहे हैं नज़र को नज़ारे सभी

चलते चलते सरे राह वो क्या मिला

लोग दुश्मन हुए हैं हमारे सभी

फिर भी पहलू में तुमको न पाया कभी

हमने सदके तुम्हारे उतारे सभी

देखते किस की जानिब उठा कर नज़र

थे हमारी तरह ग़म के मारे सभी

सोनी बाहर न आया वो तस्वीर से

आज़माती रही मैं इशारे सभी

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-82744913258843078612019-10-04T19:55:00.000-07:002019-10-04T19:55:00.847-07:00ग़ज़ल

यादे माज़ी मुझे इकाई दे

मेरे अहसास को तनहाई दे

तोड़ कर मुझसे ख़ून का रिश्ता

मेरा हिस्सा न, मुझको भाई दे

अपना परबत मुझे बनना है

एक इक करके मुझको राई दे

मां ने बोला परीशां बेटे से

बाप के हाथ में कमाई दे

सर्द मौसम है बेमकानों को

धूप की शक्ल में रज़ाई दे

ए शबे हिज़्र जाग जाना तू

उसकी आवाज़ जब सुनाई दे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-37244284994934241802019-09-14T03:56:00.000-07:002019-09-14T03:56:21.575-07:00ग़ज़ल

बहार आ के न जाने किधर से गुज़री है

खिज़ा हमारे तो दीवारो दर से गुज़री है।

किए पे अपने पशेमॉ नज़र वो आई हमें।

अभी अभी जो शराफ़त इधर से गुज़री है।

ये और बात के हम पर असर न कर पाई,

हवा ए गर्म हमारे भी घर से गुज़री है।

हमारे पास घड़ी भर को बैठिए साहिब,

हमारी सोच किताबी असर से गुज़री है।

अनीता पुरखों की टोली की बात क्या कहिए,

जिधर

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-49282737219543336542019-07-21T10:17:00.000-07:002019-07-21T10:27:12.261-07:00ग़ज़ल

मुझ परीशान की आंखों की तरफ क्या देखें/

लोग सूखी हुई नदियों की तरफ़ क्या देखें।

ज़िद में रोते हुए बच्चे की तरफ़ क्या देखें/

जेब खाली है खिलोनों की तरफ़ क्या देखें।

दश्तो सेहरा की तरह ज़ेहन में वीरानी है/

दौड़ती भागती सड़कों की तरफ़ क्या देखें।

सुब्ह के नाम पे आए हैं अंधेरे ओढ़े/

ऐसे बेनूर उजालों की तरफ़ क्या देखें।

ग़ैर का हो गया वो ग़ैर का होना था उसे

हम हथेली की लकीरों की तरफ़ क्या देखें।

रहबरों की तरह मिलते हैं जहां पर रहजन/

उन घने पेड़ों के रस्तों की तरफ़ क्या देखें।

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-51050555527314896272019-06-01T10:01:00.002-07:002019-06-01T10:01:56.870-07:00ग़ज़ल

हम अगर ज़हरे फ़ुरक़त को पीते नहीं

ज़िन्दगी तुझको फुरसत में जीते नहीं

आज घर के चरागों से पूछेंगे हम

क्यूं अंधेरे की चादर को सीते नहीं

जैसे इल्हाम हो उनको इजलास का

दूध मांओं का बच्चे जो पीते नहीं

तब्सरा कर रहे हैं मोहब्बत पे वो

जो मुहब्बत से इक पल भी जीते नहीं

रूठने पर तिरे वक्त थम सा गया

रात बीती नहीं दिन भी बीते नहीं

होश वालों को करने दे बख़यागरी

सोनी दीवाने दामन को सीते नहीं

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-50727258937049208162019-05-29T08:59:00.000-07:002019-05-29T08:59:06.455-07:00ग़ज़ल

ये हवा क्या करे वो घटा क्या करे

घाव नभ ने दिए हैं धरा क्या करे

भूख और प्यास जिस का मुक़द्दर हुए

आबोदाने का फिर वो गिला क्या करे

जब मुसाफ़िर ही कश्ती डुबोने लगे

ऐसी मुश्किल में वो नाख़ुदा क्या करे

पेड़ ने झूमने की अदा छोड़ दी

प्यार के गीत गाकर हवा क्या करे

सोनी रिश्तों में दीवार उठ जाए तो

घर के आंगन का बूढ़ा दिया क्या करे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-68990681503551325032019-05-25T09:33:00.000-07:002019-05-25T09:33:23.854-07:00ग़ज़ल

अंदाज़ ज़िन्दगी का बदलने से क्या मिला

ए दोस्त तेरे पहलू में ढलने से क्या मिला

मिट्टी के वो शरीर तो मिट्टी को पा गए

चन्दन को उन चिताओं में जलने से क्या मिला

सायों में भी वो धूप का माहौल ही रहा

छाओं में हमको पेड़ की चलने से क्या मिला

पत्थर मिसाल शख़्स था पत्थर का ही रहा

कल रात हमको उसके पिघलने से क्या मिला

आवारगी से पांव के छालों ने पूछा है

घर छोड़ कर सड़क पे निकलने से क्या मिला

ए इंतज़ारे वस्ल मिरी सुब्ह को बता

कमरे में रातभर यूं टहलने से क्या मिला

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-25177596760532010472019-05-11T11:36:00.000-07:002019-05-11T11:58:55.812-07:00ग़ज़ल

सुबह की गोदड़ी में छुपाए रखे

रात के ख़्वाब दिन में सजाए रखे

रंजो ग़म दर्दे दिल और आहों फ़ुग़ाँ

बोझ हमने भी कितने उठाए रखे

रिश्ते नाते सभी दे रहे थे धुआं

उन चराग़ों को फिर भी जलाये रखे

कौन थे जिनको दुःख बांटते हम भला

दोस्त जो भी थे वो सब भुलाये रखे

बारिशे अश्क़ से मिट न जाये कहीं

वो जो काग़ज़ पे चेहरे बनाये रखे

काम आते हैं सोनी बुरे वक्त में

इसलिए खोटे सिक्के बचाये रखे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-81076186930769412992019-04-19T09:30:00.000-07:002019-04-19T09:32:41.041-07:00

मेरी राहों से कांटे हटाते रहे

लोग एहसान लेकिन जताते रहे

बन्द होंटों से मैं मुस्कुराती रही

वो मुहब्बत से मुझको मनाते रहे

आज के रंग भरकर निगाहों में हम

कल की तस्वीर दिलकश बनाते रहे

लोग भरकर निगाहों में चहरा मिरा

हाथ ज्योतिष को अपना दिखाते रहे

अपने मतलब की ख़ातिर हमेशा ही वो

झूठी कसमें मेरे सर की खाते रहे

लोग पाताल से पानी लेे आए हैं

हम पतंगों के पेंच लड़ाते रहे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-88052901375929038112019-01-16T10:55:00.001-08:002019-01-16T10:55:44.296-08:00जिनकी नज़रों में अजनबी से हैं

जिनकी नज़रों में अजनबी से हैं

देखने में वो आदमी से हैं

बात जो कर रहे हैं रहबर की

मुतमइन क्या वो रहबरी से हैं

महके महके ये सिलसिले गुल के

क़ाबिले दीद ताज़गी से हैं

जब से गर्दिश ने हमको घेरा है

शहर में अपने अजनबी से हैं

अहले दिल की नज़र में हम अब भी

खूबसूरत हसीं परी से हैं

जो के ख़ुर्शीदे इश्क से फूटी

हम मुनव्वर वो रौशनी से हैं

हम तो गुमनाम दोस्ती से हैं

लोग मशहूर दुश्मनी से हैं

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-31581801684450600442019-01-16T10:43:00.001-08:002019-01-16T10:43:53.882-08:00उसके जलवे जहाँ बिखरते हैं

उसके जलवे जहाँ बिखरते हैं

चलो हम भी वहां ठहरते हैं

उनके लहजे में फूल झरते हैं

वो जो उर्दू में बात करते हैं

उसके दीवाने उसके कूंचे से

नाचते झूमते गुज़रते हैं

दुज निगाही से देखने वाले

अब इशारों में बात करते हैं

ख़्वाब बिखरे हैं इस तरह जैसे

आईने टूट कर बिखरते हैं

झील सी आँख में अनीता की

डूबने वाले कब उबरते हैं

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-34049312976311533772019-01-16T10:34:00.000-08:002019-01-16T10:35:59.465-08:00माँ बुलाती है

जब कभी याद उस की आती है

नींद अश्कों में डूब जाती है

बे नियाज़ी कुम्हार की मुझको

चाक पे रख के भूल जाती है

दिल की दुनिया उजाड़ कर क़िस्मत

शोख़ बच्ची सी खिलखिलाती है

हिचकियाँ नीम शब में चलने से

हसरते वस्ल सर उठाती है

जब भी बचपन में लौटती हूँ मैं

ऐसा लगता है माँ बुलाती है

क्या करूँ तर्के तअल्लुक़ का गिला

डाल जामुन की टूट जाती है

सोनी आवारह वो नज़र तौबा

आते जाते मुझे सताती है

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-33306142284737561272019-01-16T10:22:00.000-08:002019-01-20T07:02:17.572-08:00अहसान भुला देता है.

ज़ख़्म मरहम का जब अहसान भुला देता है.

दरे अहसास से फिर दर्द सदा देता है

चलने लगती है जो आवारह हवा की तरह

ऐसी कश्ती को तो दरिया भी सजा देता है

अहले जर्मन की वो तारीख़ उठा कर देखो

जज़्बए बाहमी दीवार गिरा देता है

ऐसे कमज़र्फ के एहसां से बचाना या रब

सरे बाज़ार जो औक़ात बता देता है

दाब कर पांव जो माँ बाप के ख़ुश होते हैं

आसमां ऐसे ही बच्चों को सिला देता है

सोनी इस तर्केतअल्लुक़ से बचाना खुद को

ये मरज़ मौत की तस्वीर बना देता है

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-84687076200612163042018-10-15T11:48:00.000-07:002018-10-15T11:48:36.090-07:00ग़ज़ल - दर्द की रात को तुमने कभी घटते देखा

फूल के जिस्म से तितली को लिपटते देखा

रंग और रूप को आपस में सिमटते देखा

याद आया है मुझे वस्ल का आलम अपना

जब भी लहरों को किनारों से लिपटते देखा

दर्द के मारे हुए लोगों से मैं पूछती हूँ

दर्द की रात को तुमने कभी घटते देखा

आदमियत ने मेरी खून के आंसू रोये

जब भी मज़्लूम पे ज़ालिम को झपटते देखा

अबके भी नाम थे सोहकारों के फसलों पे लिखे

अब के भी फ़सलों को सोहकारों में बंटते देखा

जिनके हाथों में रहा अम्न का परचम सोनी

उनके हाथों ही से इंसान को कटते देखा

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-60534618908509343492018-10-15T09:51:00.000-07:002018-10-15T09:51:52.411-07:00ग़ज़ल - आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक

शाम से इक इनायत की नज़र होने तक

मुंतज़िर तेरे रहे हम तो सहर होने तक

मुख़्तसर पल है जिसे ज़ीस्त कहा जाता है

आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक

लज़्ज़ते इश्क़ की इक शाख़ें गुलेतर की तरह

परवरिश कीजियेगा दर्दे जिगर होने तक

हिज़्र की शब में तेरी याद बसा कर दिल में

शम्अ से जलते रहे हम तो सहर होने तक

ए ग़मे दिल मेरी ठहरी हुई सांसों का इलाज

तू ही कुछ करदे मसीहा को ख़बर होने तक

सोचती रहती हूँ सोनी मैं यही शामों सहर

राह दुश्वार ना हो ज़ादे सफ़र होने तक

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-81113716282735605542018-10-15T09:21:00.001-07:002019-01-22T06:23:36.836-08:00ग़ज़ल - अब मैं तेरे वजूद की पुख़्ता असास हूँ

ज़ीनत तेरे बदन की हूँ तेरा लिबास हूँ

अब मैं तेरे वजूद की पुख़्ता असास हूँ

माना के रात दिन मैं तेरे आस पास हूँ

लेकिन तेरे सुलूक़ से हर पल उदास हूँ

मेहरूम तेरे प्यास की लज़्ज़त से जो रहा

मैं ही वो बदनसीब छलकता गिलास हूँ

रंगीनिये जहान से महरूम मैं रही

चरखे के पास जो न गया वो कपास हूँ

तर्के ताल्लुक़ात के बारे में क्या कहूँ

गिरते हुए मकान की सोनी असास हूँ

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-50027677595484638062018-10-15T09:08:00.001-07:002018-10-15T09:08:15.445-07:00ग़ज़ल - गुमां से भी नाज़ुक यकीं हम रहे थे

गुलाबों से बढ़कर हसीं हम रहे थे

तुम्हारी नज़र में हमी हम रहे थे

कभी याद बनकर कहीं दर्द बनकर

तुम्हारे जिगर में कहीं हम रहे थे

तुझे कुछ ख़बर है तेरी अंजुमन में

गुमां से भी नाज़ुक यकीं हम रहे थे

मुसाफ़िर जहाँ पर ठहरते नहीं हैं

वही एक तपती ज़मी हम रहे थे

जो ख़ाली पड़ा है सराये की सूरत

उसी दिल के अंदर कहीं हम रहे थे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-29291141430068191032018-10-15T08:47:00.001-07:002018-10-15T08:47:46.142-07:00ग़ज़ल - मेरी रातों का दो हिसाब मुझे

बेवफ़ा के सिवा जनाब मुझे

और क्या देते तुम ख़िताब मुझे

तुम वो ही हो जो रोज़ कहते थे

एक खिलता हुआ गुलाब मुझे

तुम समझते रहे हमेशा ही

एक बोसीदा सी किताब मुझे

हाथ रखिये न मेरे होंठों पर

बोलने दीजिये जनाब मुझे

तुमने ज़हमत न की सहारे की

घेरे रहते थे जब अजाब मुझे

तुम तो लिक्खे पढ़े से हो साहिब

मेरी रातों का दो हिसाब मुझे

होश बाक़ी नहीं रहे सोनी

इस कदर अब पिला शराब मुझे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-74793776322928645272018-10-15T08:37:00.000-07:002018-10-15T08:37:14.654-07:00ग़ज़ल - हरेक इंसान ख़ुशबू दे रहा है

तुम्हारा ध्यान ख़ुशबू दे रहा है

यही लौबान ख़ुशबू दे रहा है

करो पेहचान यारी दुश्मनी की

हरेक इंसान ख़ुशबू दे रहा है

गुलाबों से खिले हैं घाव दिल से

तिरा अहसान ख़ुशबू दे रहा है

महक पहुँची है उन तक मेरे दिल की

मिरा अरमान ख़ुशबू दे रहा है

मुहब्बत की वफ़ा की दोस्ती की

ये हिंदुस्तान ख़ुशबू दे रहा है

करप्शन है बहुत लेकिन दिलों मैं

अभी ईमान ख़ुशबू दे रहा है ग़ज़ल

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-69864313449128800902018-10-15T08:24:00.000-07:002018-10-15T08:24:45.113-07:00ग़ज़ल - चेहरे को मेरे मीर का दीवान मान लो

तुमको ख़ुदा बनाया मेरी जान मानलो

कुछ तो मेरी निगाह का अहसान मान लो

दुनिया की ये हवस न सताए तुम्हे कभी

गर ख़ुद को चंद रोज़ का मेहमान मान लो

क़िरदार पर वो दाग़ हैं जीना मुहाल है

फिर भी ये ज़िद है साहिबे ईमान मान लाओ

अपनी उदासियोंकी नुमाइश मैं क्या करूँ

चेहरे को मेरे मीर का दीवान मान लो

इस मुल्क़ की भलाई फ़क़त एकता में है

फ़िरक़ापरस्तों वक्त का फ़रमान मान लो

झगड़े ये धर्म ज़ात के हो जाएँ तय अभी

तुम सबको अपने जैसा जो इंसान मान लो

सोनी चमन में फूल मयस्सर नहीं अगर

ज़ख़्मों को ही बहार का वरदान मान लो

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-9227240801902086592018-10-15T08:11:00.000-07:002018-10-15T08:11:50.727-07:00ग़ज़ल - लिक्खी हैं मेरे दिल पे तेरी बातें बहुत सीं

याद आयीं किसी से जो मुलाक़ातें बहुत सीं

गुज़री मेरी आँखों से भी बरसातें बहुत सीं

बैठूं जो सुनाने तो फिर इक उम्र गुज़र जाये

लिक्खी हैं मेरे दिल पे तेरी बातें बहुत सीं

ए चाँद ठहर रात के तू साथ ना जाना

करनी है तेरे साथ अभी बातें बहुत सीं

कुछ दिन की जुदाई है सदा को नहीं बिछड़े

बाक़ी हैं अभी अपनी मुलाक़ातें बहुत सीं

बाबा मेरा मुफ़लिस था मैं बैठी रही घर में

आयीं तो मेरे घर पे भी बारातें बहुत सीं

उन जागती रातों को भुलाऊँगी मैं कैसे

गुज़री हैं तेरे बिन जो मेरी रातें बहुत सीं

लौट आएंगे परदेस से घर अबके वो सोनी

गुज़रेंगी अभी साथ में बरसातें बहुत सीं

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-31196632734565787912018-10-15T07:44:00.000-07:002018-10-15T07:44:54.762-07:00ग़ज़ल - मैं ए मालिक किनारा चाहती हूँ

क़रीब आ प्यार का इज़हार कर दे

मुझे छू ले मुझे गुलज़ार कर दे

मैं ए मालिक किनारा चाहती हूँ

मेरे कच्चे घड़े को पार कर दे

चमकती है मेरे बालों में चांदी

बहुत मुमकिन है वो इंकार कर दे

अभी तक ख़्वाब हूँ तेरी नज़र का

मेरे मंज़र मुझे साकार कर दे

वो जिसमे प्यार की खबरें छपी हों

मेरे चेहरे को वो अख़बार कर दे

दुआ है लीडरों के हक़ में भगवन

इन्हें थोड़ा सा बा किरदार कर दे

हमें ख़ुश्बू बना दे ए रचेता

ये दुनिया बे दरो दीवार कर दे

उदासी बन गयी मेरा मुक़द्दर

कोई आकर मेरा शृंगार कर दे

मुहब्बत की वसीयत लिखने वाले

मुझे भी इसमें कुछ हक़दार कर दे

परींदे प्यार के कुछ उड़ रहे हैं

ख़ुदा जाने वो कब लाचार कर दे

सदा लड़ना अनीता उस हवा से

जो सारे शहर को बीमार कर दे

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-325215964971233662018-10-14T07:44:00.000-07:002018-10-14T07:44:40.019-07:00ग़ज़ल -उकता के लड़कियों को न घर से निकालिये

ससुराल से दुखी थे मगर मुस्कुरा लिए

पूछा जो माँ ने हाल तो आँसू छुपा लिए

ज़ेवर जो हो कोई तो उजलवा के पहन लें

तकदीर हो सियाह तो कैसे उजालिये

रिश्ते हों बेटियों के तो कुछ देखभाल कर

उकता के लड़कियों को न घर से निकालिये

ताबीरें आप ढूंढ़ने आये हैं देर से

अपने तमाम ख़्वाब हमीने जला लिए

अब ये भी चाहते हैं मुहब्बत की बात हो

पहले तो तीर तंज़ के तुमने चला लिए

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-2240169374094911974.post-80520390157239184772018-10-14T05:38:00.004-07:002018-10-14T05:38:52.958-07:00ग़ज़ल - क्षमा मैं मांगती उससे अगर ख़ता करती

मैं कैसे अपनी कहानी की इप्तिदा करती

तुम्हें ना माँगती रब से तो और क्या करती

मेरी हया पे तुम्ही कल को तब्सरा करते

जो लड़की हो के भी मैं अर्ज़े मुद्दुआ करती

मैं सच कहूं मुझे तारीफ़ अच्छी लगती है

वो चाँद कहते मुझे और मैं सुना करती

दिनों के बाद वो लौटा तो खूब प्यार किया

अब ऐसे प्यार के मौसम में क्या गिला करती

बना के फूल वो ले जाता मुझको दफ़्तर में

तमाम दिन भी उसे ख़ुशबुएं दिया करती

अब उसका काम है मुझको मना के ले जाना

क्षमा मैं मांगती उससे अगर ख़ता करती

ये फूल मेरे लिए ही तो रोज़ खिलते हैं

मैं इनसे प्यार ना करती तो और क्या करती

न बाप ज़िंदा न घर में जहेज़ का सामान

वो अपनी बच्ची को किस तरह से विदा करती

वो भाई बहनों की रोटी की आस है सोनी

वो क़त्ल करके उन्हें किस तरह विदा करती

Anita Soni - Kaviyatri, Shayarahttp://www.blogger.com/profile/12769110506281323017noreply@blogger.com0